Venum और UFC Ki Exclusive sponsorship deal | क्यों UFC में स्पॉन्सर नहीं होते ?

Indian Blogger
By -
0

VENUM और UFC की Exclusive Sponsorship Deal 

अगर थोड़े में बताएं VENUM कंपनी एक मार्शल आर्ट अपैरल मतलब मार्शल आर्ट से जुड़ी सामग्री, खेल सामग्री, कपड़े और अन्य सामान बनती है और UFC (Ultimate Fighting Championship) यह एक अमेरिकन मिक्सड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन की सबसे सबसे बड़ी कंपनी है जो MMA फाइट करवाती है।

UFC and VENUM has written on handshaking of two hands on the black background


फ्रैंक डुपुइस VENUM(वेनम) कंपनी के सीईओ और फाउंडर है। फ्रैंक डुपुइस 2004 में आईबीएम में सेल्समैन की नौकरी करते थे। वह नौकरी उन्होंने छोड़ दी क्योंकि वह इन कॉरपोरेशंस के लादे गए बंधनों से छुटकारा पाना चाहते थे इसलिए उन्होंने VENUM brand का निर्माण किया।

फ्रैंक डुपुइस का सपना था कि दुनिया भर के कॉम्बैट सपोर्ट में कुछ ऐसा लेकर आए जो पहले कभी किसी ने देखा नहीं हो। VENUM कंपनी की शुरुआत 2005 में हुई और इस कंपनी के प्रोडक्ट को बहुत पसंद किया जाने लगा।

UFC ने 10 जुलाई 2021 में घोषणा करी की VENUM 2021 से UFC का नया एक्सक्लूसिव आउट फिटिंग एंड अपैरल पार्टनर होगा। तब UFC के प्रेसिडेंट डाना व्हाइट ने कहा था कि "हम उत्साहित है कि VENUM हमारे साथ नया एक्सक्लूसिव ग्लोबल आउट फिटिंग और अपैरल पार्टनर के रूप में जुड़ेगा।" इससे पहले Reebok की पार्टनरशिप UFC के साथ थी फिर Reebok की जगह VENUM कंपनी ने ले ली। 

क्यों UFC में स्पॉन्सर नहीं होते ?

VENUM कंपनी UFC के फाइटर्स को भी स्पॉन्सर करती है। VENUM ब्रांड के अलावा UFC में फाइटर फाइटिंग के वक्त किसी दूसरी कंपनी से स्पॉन्सरशिप नहीं ले सकते इसलिए UFC फाइटर की पेंट्स पर VENUM के अलावा कोई और स्पॉन्सर नहीं लगा होता। यह सब UFC की VENUM के साथ जो एक्सक्लूसिव स्पॉन्सरशिप डील हुई उसके तहत तय किया गया है। यह पार्टनरशिप सिर्फ 3 सालों तक रहेगी। लगभग यह डील 2024 में खत्म हो जाएगी। इससे पहले UFC की डील Reebok से थी। इस डील की वजह से फाइटर को पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा पैसा मिलते है। 


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)